Katni News: जंगल में पड़ा-पड़ा कंकाल हो गया शव, झकझोरने वाली तस्वीर वायरल
Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के अमराडाड़ जंगल में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
बताया जा रहा है कि यह नर कंकाल की पहचान 65 वर्षीय दशरथ कोल के तौर हुई है। जो 25 सितंबर से घर से लापता हुआ था। मृतक के परिजन की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

बड़वारा थाना प्रभारी अनिल यादव के मुताबिक ग्रामीणों से जानकारी मिली की अमराडाड़ के जंगल में नर कंकाल देखा गया है। जिसके बाद आस-पास के क्षेत्रों से लापता लोगो की जानकारी निकाली गई तो पता चला की अमराडाड़ गांव का ही एक आदिवासी किसान दशरथ कोल जो लंबे वक्त से गुमशुदा चल रहा है।
घर से जाने की वजह बैंक से लिया कर्ज बताया गया जिससे परेशान होकर कही चला गया था ये उसी का कंकाल है जिसकी शिनाख्त मृतक के परिजनों ने कंकाल के पास मिले कपड़ो से हुई। हालांकि पुलिस दशरथ कोल मौत की वजह जानने के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाकर और कंकाल को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रवाना किया है।
मृतक के परिजनों ने बताया की 65 वर्षीय दशरथ कोल ने सोसायटी बैंक से लोन लिया था जिसके बाद से ही वो काफी परेशान रहते थे लेकिन 25 सितंबर को घर से खेत बोलकर निकले लेकिन न तो वो खेत पहुंचे न ही गांव में मिले। 12 से 15 दिनों तक गांव जिला सहित अलग-अलग स्थानों में तलाशते रहे लेकिन कही नही मिले वही आज अमराडाड़ के जंगल में नर कंकाल के पास मिले कपड़े को देख पूरे घर में मातम छा गया है।
फिलहाल कटनी पुलिस पूरे मामले को आत्महत्या मान रही है लेकिन मामले का वास्तविक खुलासा फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकता है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications