kasganj: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, पुलिस ने कहा- फांसी लगाई, ओवैसी ने मांगा इंसाफ
कासगंज, 10 नवंबर: उत्तर प्रदेश के कासगंज में सदर कोतवाली में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक लड़की को भगाने के आरोप में युवक को पूछताछ के लिए सोमवार को पुलिस चौकी नदरई गेट पर लेकर आई थी। पुलिस का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वहीं, परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। एसपी रोहन पी बोत्रे ने लापरवाही के आरोप में दो दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उधर, इस मामले में सियायत शुरू हो गई है। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीटर पर #WeDemandJusticeForAltaaf के जरिए इंसाफ की मांग करते हुए यूपी सरकार को घेरा है।

क्या है पूरा मामला ?
Recommended Video
उत्तर प्रदेश के कासगंज के सदर कोतवाली के लॉकअप में बंद युवक की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक पर एक लड़की के साथ भागने का आरोप लगाया गया था और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने उसकी मौत को आत्महत्या बताया है। हालांकि, युवक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक युवक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला सैय्यद अहरोली निवासी अल्ताफ पुत्र चांद मियां के रूप में हुई है। चांद मियां ने कहा, "मैंने सोमवार शाम को अपने बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया। बमुश्किल 24 घंटे बाद, मुझे बताया गया कि उसने खुद को फांसी लगा ली है।"
पुलिस का दावा- युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान चांद मियां ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया। काफी देर बाद जब वह बाहर नहीं आया तो पुलिस कर्मियों ने जांच की तो उसे बाथरूम में पाइप से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि चांद मियां ने हुड वाली जैकेट पहनी हुई थी, जिसमें डोरी लगी हुई थी। पुलिस ने दावा किया कि उसने रस्सी से फंदा बनाया और पाइप से फांसी लगा ली, जो फर्श से दो फीट दूर था।
एसपी ने 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
घटना के तुरंत बाद एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। बोत्रे ने बताया कि युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। प्राथमिक जांच में पांच पुलिसकर्मियों की लापरवाही का खुलासा हुआ, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications