Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कासगंज: गैंगरेप के आरोपी ने पीड़िता और उसकी मां को ट्रैक्टर से कुचला, दर्दनाक मौत

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज मे गैंगरेप पीड़िता और उसकी मां की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हत्या का आरोप गैंगरेप के आरोपी पर ही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।

physical attack victim girl and her mother murdered in kasganj

क्या है पूरा मामला

कासगंज के थाना अमापुर क्षेत्र में करीब चार साल पहले अवैध संबंधों की वजह से महावीर राजपूत की हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में महावीर के दोस्त बदन सिंह शाक्य और साला मानपाल शाक्य को नामजद किया गया था। इसके अलावा एक अन्य अभियुक्त का नाम भी सामने आया, निशानदेही पर उसका शव बरामद ​किया गया। इसके बाद दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। जेल के दौरान ही एक किशोरी और उसकी मां की ओर से महावीर राजपूत के पुत्र यशवीर राजपूत और दो अय लोगों पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करवाया गया।

गैंगरेप पीड़िता और उसकी मां की हत्या

आरोप है कि अभियुक्त यशवीर राजपूत ने अपने पिता की हत्या का बदला और गैंगरेप के मुकदमे से बचने के लिए एटा-सहावर जिला स्तरीय मार्ग पर गैंगरेप पीड़िता और उसकी मां को अपने भट्टा स्वामी के ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने एटा सहावर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी यशवीर राजपूत व उसके भाई पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+