कासगंज: शादी के 15 साल बाद पत्नी को दिया तीन तलाक, वजह कर देगी हैरान

कासगंज। यूपी के कासगंज में तीन तलाक का पहला मामला आया सामने आया है। घरेलू उत्पीड़न के बाद खुश मोहम्मद ने अपनी पत्नी और सात बच्चों की मां को तीन तलाक ​दे दिया। पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली सहावर में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

man gives triple to wife after 15 year of marriage

15 साल पहले हुई थी शादी

कोतवाली सहावर की रजिया ने बताया, 'मेरी शादी 15 साल पहले मोहल्ला मुगल के रहने वाले खुश मोहम्मद से मुस्लिम रीती रिवाज के अनुसार हुई थी। परिवारवालों ने अपने समर्थ के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ साल तो सही बीते। इस बीच मेरे सात बच्चे, चार लड़के, तीन लड़की हुईं। बाद में मेरे पति ने शराब पीना और जुआ खेलना शुरू कर दिया। वह मुझे मारने-पीटने लगे और मेरे घर से रुपए लाने को कहने लगे। जब मै रुपए लाने को मना करती तो मुझे मारते-पीटते और तलाक देने धमकी देते।'

शराब-जुए में उड़ाए एक लाख रुपए

महिला ने बताया, 'डर की वजह से अपने परिवारवालों से कुछ रुपए लेकर उन्हें दे देती थी। पिछले कई महीनों से पति दबाव बना रहे थे कि परिवारवालों से एक लाख रुपए लाकर दे तो मैं कोई काम कर लूंगा और बाद में वापस कर दूंगा। मेरे परिवारवाले भी बहुत गरीब हैं, मैने उन्हें काफी समझाकर एक लाख रुपए दिलवा दिए। रुपए लेने के बाद मेरे पति ने सारे रुपए शराब और जुए में उड़ा दिए।'

पुलिस से की शिकयत तो दिया तीन तलाक

'इसके बाद फिर से दबाव बनाने लगे कि तू अपने घर से मुझे और रुपए लाकर दे, नहीं तो तुझे तलाक दे दूंगा। जब मैंने रुपए लाने मना किया तो मेरे साथ मारपीट की और मेरे सिर में कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे मेरे सिर में गंभीर चोटें आईं। मैंने जब इसकी शिकायत थाने में की तो नाराज होकर पति मुझे मारने पीटने लगे और मुझे तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+