तीन तलाक देने पर जब महिला पहुंची शौहर के घर तो देखा कि पति ने कर ली दूसरी शादी

कासगंजः एक तरफ जहां केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट ट्रिपल तलाक को लेकर कड़े फैसले लिए हैं ताकि मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय ना हो। वहीं दूसरी तरफ तीन तलाक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले का है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

man give triple talaq to his wife in kasganj

तलाक देने का कारण बेहद ही हैरान कर देने वाला है। बच्चा ना होने पर युवक ने अपनी पत्नी को तलाक तलाक तलाक कहकर तलाक दे दिया। आपको बता दें कि मामला कासगंज के कस्बा भरगैन का है, जहां की रहने वाली जौहरा की शादी कई साल पहले आलिद पुत्र अशफाक अली कि मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुई थी।

पीड़िता जौहरा ने बताया कि मेरे से कोई संतान न हुई इसलिये मेरी सास व मेरे परिवारीजन मुझसे मारपीट करते थे। और मेरे पति ने मुझे फोन पर तलाक दे दिया। उन्होंने बताया कि जब वो अपने ससुराल पहुंची तो वहां शौहर ने दूसरी शादी कर ली। और अपनी बेगम को मारपीट कर बाहर कर दिया अब पीड़िता न्याय के लिये भटक रही है। पीड़िता ने सूबे की योगी सरकार से न्याय की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+