Kasganj News: होटल में दो युवकों संग रोमांस कर रही थी महिला डॉक्टर, पहुंच गया पति और कर दी पिटाई
Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में पति को धोखा देकर दूसरे के साथ रोमांस करना एक महिला चिकित्सक को महंगा पड़ गया। महिला के पति ने उसे एक होटल के कमरे में दो युवकों के साथ रोमांस करते हुए पकड़ लिया। पकड़े जाने पर दोनों युवकों की जमकर पिटाई की गई।
उसके बाद महिला के पति ने पुलिस को फोन करके मौके पर बुलाया। इस दौरान वहां काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझ कर पति-पत्नी और परिजनों को शांत कराया। उसके बाद पति द्वारा पत्नी के खिलाफ तहरीर दी गई है।

तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। महिला के पति का कहना है कि काफी समय से उसे इस बात की जानकारी थी लेकिन वह अपनी पत्नी को रंगे हाथ पकड़ना चाहता था जिसके लिए परिजनों को लेकर के वह होटल पहुंचा था।
2013 में हुई थी शादी: पति द्वारा बताया गया कि साल 2013 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी का दो युवकों से अवैध संबंध है। इस मामले की जानकारी होने के बाद उसने उसके परिवार वालों से शिकायत की तो परिवार वाले मुकदमे में फंसने की धमकी देने लगे।
ऐसे में एक साल से पति-पत्नी दोनों अलग रह रहे थे। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पटियाली थाना क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के पद पर तैनात है। पति द्वारा काफी समय से अपनी पत्नी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई जा रही थी।
उसने बताया कि बुधवार को उसे यह पता चला कि पटियाली थाना क्षेत्र के एक होटल में उसकी पत्नी दो युवकों के साथ मौजूद है। उसके बाद वह परिजनों को लेकर उसे होटल में पहुंच गया और जिस कमरे में महिला ठहरी हुई थी, उस कमरे को खुलवाया तो लोग हैरान रह गए।
कमरे में उसकी पत्नी दो युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मौजूद थी। उसके बाद पति के साथ पहुंचे लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। दोनों युवकों की पिटाई होने से वहां अफरा तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में पति द्वारा तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications