कानपुर में Zika virus के 6 नए केस मिलने से हड़कंप, क्षेत्र में हाई अलर्ट

कानपुर, 01 नवंबर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। रविवार को चकेरी क्षेत्र में 6 और संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। अब तक शहर में 10 लोगों में जीका वायरस की पुष्टि हो चुकी है। नए मरीजों के मिलने के बाद अपर मुख्य सचिव ने आपात बैठक बुलाकर चकेरी क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया। जिलाधिकारी विशाख जी ने नए संक्रमित मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया और लोगों से अपील की कि वे अपने घरों के आस-पास जल जमाव न होने दें। उन्होंने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर निगरानी के भी निर्देश दिए।

zika virus six more cases found in kanpur

Recommended Video

      Zika Virus: Kanpur में जीका वायरस से दहशत, 6 नए केस मिलने से मचा हड़कंप | वनइंडिया हिंदी

      लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लैब की रविवार को आई रिपोर्ट में एक गर्भवती महिला और दो पुरुषों समेत चार महिलाओं में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है। कानपुर के जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर, स्वास्थ्य और नागरिक विभागों की एक टीम के साथ क्षेत्र का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। मेडिकल टीमों ने अब तक शहर के चकेरी इलाके में जीका वायरस प्रभावित इलाकों से 645 संदिग्ध, बुखार से पीड़ित और गर्भवती महिलाओं के सैंपल लिए हैं। सैंपल्स लखनऊ में केजीएमयू लैब और पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) भेजे गए हैं।

      उत्तर प्रदेश के संचारी रोग विभाग के निदेशक जीएस बाजपेयी ने कहा कि कांशीराम अस्पताल में एक विशेष वॉर्ड बनाया गया है, जहां लखनऊ के जीका वायरस के मरीजों को भर्ती किया गया है। वॉर्ड में मरीजों को मच्छरदानी के अंदर रखा गया है। कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नेपाल सिंह ने कहा, "सभी संक्रमित व्यक्ति एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र के बाहर के हैं। वे चकेरी के हरजिंदर नगर लाल बांग्ला, पूनम टॉकीज, लालकुर्ती कैंट, ओमपुरवा और काली बाड़ी इलाकों में रहने वाले नागरिक हैं। सभी प्रभावित इलाकों में एंटी-लार्वा स्प्रे किया जा रहा है।" सीएमओ ने बताया कि सभी छह मरीजों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है और उनका इलाज शुरू हो गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+