कानपुर में पुलिस जीप से युवक की मौत, लोगों ने किया पुलिस पर पथराव

Kanpur News, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार देर रात पुलिस जीप ने युवक की जान ले ली। घटना के बाद लोग सड़क पर उतर आए और बवाल कर दिया। जीप में जमकर तोड़फोड़ के बाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, बवाल बढ़ता देख एसएसपी ने रात 3.30 बजे प्रकरण में संबंधित दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

Youth killed by police jeep in Kanpur

घटना कानपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सैय्यद नगर की मथुरा मार्केट के पास की है। यहां मंगलवार की देर रात रजत उर्फ बिट्टू (24) घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था। तभी कल्याणपुर थाने की जीप गश्त के लिए आई और बेकाबू होकर चबूतरे पर चढ़ते हुए रजत को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रजत की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस रजत को हैलट लाई जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उधर, सैय्यद नगर में उपद्रव की आशंका के चलते भारी मात्रा में फोर्स तैनात की गई। बता दें कि गुस्साए लोगों ने इस दौरान पुलिस जीप में जमकर तोड़फोड़ की और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस दौरान बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

एसएसपी को झेलना पड़ा विरोध
मौके पर पहुंचे एसएसपी अनंत देव और एसपी वेस्ट संजीव सुमन को भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोगों की भीड़ ने उपद्रव शुरू कर दिया। एसएसपी और एसपी वेस्ट को घेरकर पुलिस की जीप में आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान एसएसपी अनंत देव ने कार्रवाई को भरोसा देकर गुस्साए लोगों को शांत कराया। उन्होंने आरोपी दरोगा मोहम्मद जबीर को सस्पेंड करने के साथ ही उस पर मुकदमा लिखने का आदेश दिया। गाड़ी में बैठे तीनों सिपाहियों को भी एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+