Shocking : कानपुर के अस्पताल में महिला ने टॉयलेट में दिया बच्चे को जन्म, सीट में फंसा सिर, मौत
कानपुर, 14 अक्टूबर: कानपुर के हैलट अस्पताल में एक महिला ने टॉयलेट सीट पर ही नवजात को जन्म दे दिया। इस दौरान नवजात का सिर साइफन में फंस गया। जानकारी मिलते ही अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने आनन-फानन में टॉयलेट सीट तोड़कर नवजात को बाहर निकला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नवजात की मौत हो गई। वहीं, महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

32 सप्ताह की गर्भवती थी महिला
जानकारी के मुताबिक, महिला हसीन जहां शिवराजपुर के कंठीपुर के रहने वाली है। वह 32 सप्ताह की गर्भवती भी थी। हसीन जहां को तेज बुखार था। उनके प्लेटलेट्स भी कम थे। शरीर में 4 प्वॉइंट ही हीमोग्लोबिन बचा था। हसीन जहां को बुधवार देर रात हैलट के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।
बाथरूम गई थी महिला, फट गई बच्चेदानी
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि महिला रात को करीब 2: 30 बजे बाथरूम गई। इसी दौरान महिला की बच्चेदानी फट गई और नवजात सीट में फंस गया। महिला का इलाज किया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से जानकारी ली जा रही है। महिला की हालत में अब सुधार हो रहा है। उसको प्लेटलेट्स भी चढ़ाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications