pubg ने ली देवर की जान तो भाभी ने लगा ली फांसी, सामने आई ये बात
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक ने 'पबजी' के चक्कर में आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी जब युवक की भाभी को हुई तो वह बेसुध हो गई। भाभी देवर के जाने का गम बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं, ये भी चर्चाएं होने लगीं कि देवर और भाभी में प्रेम प्रसंग चल रहा था।

घटना कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र का है। गिरिजानगर के रहने वाले 28 वर्षीय सुरेंद्र कुमार कर्मचारी नगर के टेंट हाउस में नौकरी करता था। वह अपने परिवार से अलग रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार को वह दोस्त के साथ पबजी गेम खेल रहा था। गेम खेलते-खेलते उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सुरेंद्र की मौत की बात जब उसकी भाभी आरती को पता चली तो वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। आरती ने सोमवार को कमरे के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब काफी देर बाद सास कमरे में पहुंची। घटना से घर में मातम पसर गया है।
बताया जा रहा है कि देवर और भाभी में प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुरेंद्र घर से अलग रहता था और आरती उसके लिए अक्सर खाना बनाकर ले जाती थी। चर्चा है कि देवर और भाभी के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरती अक्सर सुरेंद्र से मिलने जाती थी और काफी देर तक उसी के घर में रुकती थी। बताया ये भी जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे। थाना प्रभारी रामकुमार गुप्ता ने बताया कि सुरेंद्र छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था। परिजनों ने बताया कि आरती ने सुरेंद्र की मौत के गम में जान दी है।












Click it and Unblock the Notifications