UP: पत्नी ने ब्लेड से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, बिस्तर पर सो रहा था चैन से, जब उठा तो उजड़ चुकी थी दुनिया
UP Kanapur News: कानपुर जनपद में पति से कहासुनी होने के बाद नाराज पत्नी ने ब्लेड से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पति ने मामले की शिकायत पुलिस के की है।
UP Kanapur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कानपुर जिले में एक पति बिस्तर पर आराम कर रहा था, इसी दौरान उसकी पत्नी चुपचाप पहुंची और ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दी।
घटना को अंजाम देने के बाद महिला वहां से फरार हो गई। पति की नींद खुली तो उसे घटना की जानकारी हुई उसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत किया। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, यह पूरा मामला कानपुर जनपद के गुजैनी थाना अंतर्गत वरुण विहार कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी में रहने वाला एक व्यक्ति शराब का लती है और शराब पीने के बाद घर पर पहुंचकर अपने पत्नी से मारपीट करता था।
बीते 14 जून को सायं काल भी वह शराब पीकर अपने घर पहुंचा था और पत्नी से मारपीट करने लगा। पत्नी द्वारा जब उसे समझाया गया तो वह नहीं माना जिससे बात बढ़ती गई। बाद में जब वह बिस्तर पर जा कर आराम फरमाने लगा तो इसी दौरान उसकी पत्नी ब्लेड लेकर पहुंची और उसका प्राइवेट पार्ट काट दी।
प्राइवेट पार्ट काटने के बाद पत्नी वहां से फरार हो गई। शराब के नशे में धुत पति की जब नींद खुली तो वह हैरान रह गया। पहले तो शर्म के मारे उसने किसी से यह बात नहीं बताई और पूरे मामले को छुपाए रहा। हालांकि बाद में दर्द बढ़ने लगा तो वह परेशान हो गया और डॉक्टर के पास उपचार कराने पहुंचा।
उपचार कराने के साथ ही बीते गुरुवार 22 जून को गुजैनी थाने में पहुंचकर उसने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत के आधार पर गुजैनी थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
पत्नी उसके साथ नहीं बनाती है संबंध: पति ने पुलिस से यह भी आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाती है। शारीरिक संबंध न बनाए जाने के चलते दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी।
इस घटना के बारे में कानपुर के एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय द्वारा मीडिया को बताया गया कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई है। उसने आरोप लगाया है कि उसके प्राइवेट पार्ट को उसकी पत्नी ने ब्लेड से काट दिया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर मुकदमे दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications