VIDEO: चलती ट्रेन में चढ़ते समय प्लेटफॉर्म से नीचे गिरा यात्री, RPF के जवान ने बचाई जान

कानपुर, 27 दिसंबर: चलती ट्रेन में चढ़ने की गलती मौत के मुंह में पहुंचा सकती है, बावजूद इसके लोग जोखिम उठाने से नहीं चूकते हैं। तमाम घटनाओं के बाद बावजूद लोग सजग नहीं हो पा रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन का है, जहां एक यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की और वह प्लेटफॉर्म से नीचे गिर गया। गनीमत रही कि स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के जवान और अन्य यात्रियों ने उसकी जान बचा ली। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Recommended Video

    VIDEO: चलती ट्रेन में चढ़ते समय प्लेटफॉर्म से नीचे गिरा यात्री, RPF के जवान ने बचाई जान
    watch video RPF jawan saves passenger life who fell on railway track in kanpur

    चंदौली में भी हुई थी ऐसी घटना, सामने आया था वीडियो

    उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर इसी महीने की शुरुआत में ऐसी घटना सामने आई थी। एक शख्स चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। राहत की बात ये थी कि शख्स पटरी के बीच में नहीं बल्कि साइड में गिरा, जिसकी वजह से ट्रेन उसके ऊपर से नहीं गुजरी। वहां मौजूद यात्रियों ने ट्रेन रोकने और इमरजेंसी चेन खींचने के लिए आवाज लगाई। इस दौरान वहां पर आरपीएफ, जीआरपी के जवान भी पहुंच गए और ट्रेन के रुकते ही शख्स को उठा लिया गया। यात्री के सिर और हाथ में चोट आई थी।

    चलती ट्रेन में चढ़ने की गलती पड़ सकती है भारी

    यात्री का नाम मुरारी सिंह था, जो नई दिल्ली से पुरी जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के कोच एस-2 में अपने परिवार के साथ बिहार के औरंगाबाद जा रहे थे। सफर के दौरान पुरुषोत्तम एक्सप्रेस चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंची। मुरारी सिंह कुछ समान खरीदने के लिए ट्रेन से उतरे, लेकिन उनके आने से पहले ही ट्रेन चल पड़ी। यह देख मुरारी घबरा गए और चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ पड़े। वह ट्रेन में चढ़ ही गए थे कि अचानक उनका पैर फिसला और वह ट्रेन के नीचे प्लेटफार्म की दीवार की ओर गिर गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+