छठ पूजा में भगवान की आस्था के सामने लगे अश्लील ठुमके, जमकर थिरकीं अर्धनग्न लड़कियां

यहां आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके लगे। एक तरफ जहां छठ माई की पूजा के समय सूर्यास्त के बाद सैकड़ों महिलाएं अर्घ देती हैं वहीं रात में उसी पूजा स्थल पर भक्तों के लिए एक अलग ही झांकी का आयोजन कर दिया गया। इतना ही नहीं भोजपुरी के भद्दे गानों पर अर्धनग्न लड़कियों ने जमकर डांस किया।
एक तरफ जहां भगवान की झाकियां सजी थी वहीं सामने दूसरी तरह बार बालाओं का अश्लील डांस हुआ। लोग नशे में धुत होकर लड़कियों के साथ अश्लील डांस कर रहे थे और उनपर नोट उछाल रहे थे। सबसे खास बात ये है कि इस तरह के सभी कार्यक्रम प्रशासन और पुलिस की अनुमति के बाद ही सम्भव होते हैं। लेकिन जिले के यह जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को परमीशन देने के बाद शायद भूल जाते हैं कि ऐसे आयोजन समाज के हित में है भी या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications