vikas dubey encounter: आखिर क्यों तेज भगानी पड़ी गाड़ी, कैसे हुआ एक्सीडेंट? कानपुर SSP ने बताई पूरी वजह

कानपुर। विकास दुबे का एनकाउंटर किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं लगता है। 8 पुलिसवालों की हत्या कर 7 दिन फरार रहा एक हिस्ट्रीशीटर अचानक उज्जैन के मंदिर में पकड़ लिया जाता है, पुलिस उसे वापस कानपुर ला रही होती है कि रास्ते में एक एक्सीडेंट होता है, फिर लगभग 10 मिनट के अंदर 5 लाख के इनामी बदमाश का खत्मा कर दिया जाता है। पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट आखिर कैसे हुआ? क्यों पुलिस के काफिले की रफ्तार अचानक तेज करनी पड़ी? ऐसे कुछ सवालों के जवाब कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने दिए हैं।

Recommended Video

    24 घंटे में कानपुर टोल प्लाजा के पास पलटी गाड़ी और एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे
    एसएसपी ने बताई पूरी कहानी

    एसएसपी ने बताई पूरी कहानी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसएसपी कानपुर दिनेश कुमार पी ने बताया कि विकास दुबे को ला रहे काफिले के पीछे कुछ गाड़ियां लगी हुई थीं। यह लगातार पुलिस के काफिले को फॉलो कर रही थीं। ऐसे में गाड़ी तेज भगाने की कोशिश की गई। बारिश तेज थी, इसलिए गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान यूपी एसटीएफ भी साथ थी। एसएसपी ने बताया कि हादसे के बाद विकास दुबे ने मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। एसटीएफ इस गाड़ी को पीछे से फॉलो कर रही थे, विकास दुबे ने पुलिस की पिस्टल से फायरिंग की, आत्म रक्षा में विकास दुबे पर गोली चलाई गई, जिससे वह मारा गया।

    एक किलोमीटर पहले मीडिया की गाड़ियों को रोक दिया गया था

    एक किलोमीटर पहले मीडिया की गाड़ियों को रोक दिया गया था

    'न्यूज18' की खबर के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि जब यूपी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम विकास दुबे को मध्य प्रदेश से लेकर चली थी, तभी से मीडिया की गाड़ियां उसके पीछे चल रही ​थीं। कानपुर तक भी मीडिया की गाड़ियां पीछे थी, लेकिन एक जगह पर करीब एक किलोमीटर पहले तक मीडिया की गाड़ियों को रोक दिया गया। यहां पर चेकिंग की जा रही थी, इसके तुरंत बाद एसटीएफ के काफिले में शामिल गाड़ी के पलटने की खबर आई।

    एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात विकास दुबे

    एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात विकास दुबे

    बता दें, कानपुर शूटआउट में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के उज्जैन में पकड़े जाने के बाद पुलिस जब विकास दुबे को कानपुर लेकर आ रही थी तो रास्ते में एसटीएफ की एक गाड़ी पलट गई। इस दौरान विकास दुबे ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे मारा गया।

    अखिलेश यादव ने कहा- राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है

    अखिलेश यादव ने कहा- राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है


    अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है।' आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को जब विकास दुबे पकड़ा गया था, तो अखिलेश यादव ने इसमें मिलीभगत की आशंका जताई थी। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'खबर आ रही है कि ‘कानपुर-काण्ड' का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है। अगर ये सच है तो सरकार साफ़ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी। साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके।'

    विकास दुबे के एनकाउंटर पर तापसी ने किया हैरानी भरा Tweet, लोग करने लगे कई सवाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+