Video: बारात देखने की धुन में छज्जा समेत नीचे गिर गई महिलाएं
नयी दिल्ली। कानपुर की महिलाओं को बालकनी से लटककर बारात देखना भारी पड़ा है। बारात देखने के लिए घर के छज्जे पर जमा हो गई। लेकिन छज्जा ज्यादा वजन होने की वजह से भरभरा कर गिर गया। हादसे में 4 दर्जन से ज्यादा महिलाएं ज़ख्मी हुई हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना कानपुर के रूरा थाना इलाके की हैं, जहां मोहल्ले में बारात आई थी। बारात देखने के लिए एक साथ कई महिलाएं दो मंजिला मकान की बालकनी में जमा हो गई। लेकिन अचानक ये बालकनी गिर पड़ी। हादसा होते ही हड़कंप मच गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद एक शख्स ने इस हादसे की वीडियो बना ली। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications