कानपुर: SO ने थाने में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, देखें VIDEO
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में खाकी को दागदार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिस एक शख्स को बेल्ट से पीटती नजर आ रही है। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला सचेंडी थाना क्षेत्र का है। यहां एसओ शेष नारायण पांडे एक युवक को थाना परिसर में खंभे से बांधकर बेरहमी से पीट रहे है।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक सिपाही युवक को खंभे से सटाकर उसका हाथ पकड़े हुए है। दूसरी तरफ से एसओ शेष नारायण युवक को पट्टे से पीट रहे हैं। इस दौरान युवक चीखता रहा और रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन एसओ साहब ने उसकी एक न सुनी। वीडियो में दिख रहा है कि जी भर पीटने के बाद थानाध्यक्ष ने उसे भगा दिया। जिससे पता चलता है कि युवक पर ऐसा कोई गंभीर अपराध नहीं था कि इस पर मामला दर्ज किया जाए।
वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सीओ सदर को सौंपी जांच
वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान ले लिया है। एसपी ग्रामीण प्रद्युमन सिंह ने कहा कि यह जांच का विषय है कि यह वीडियो किस थाने का है और कौन किसे पीट रहा है। जबकि वीडियो में साफ दिख रहा है थाना अध्यक्ष शेष नारायण पांडे सचेंडी थाना परिसर के भीतर युवक पर पट्टे चला रहे हैं। हालांकि मीडिया में खबर चलने के बाद एसपी ग्रामीण ने सीओ सदर बी मूर्थी को मामले की जांच सौंपते हुए रिपोर्ट तलब की है।












Click it and Unblock the Notifications