Kanpur: घरों के बाहर महिलाएं टांग रही लाल रंग की बोतलें, हैरान कर देगा इसके पीछे का रहस्य

कानपुर के कुछ इलाकों में एक अजीबोगरीब टोटका देखने को मिल रहा है। यहां स्थानीय लोग अपने घरों के बाहर बोतल में लाल रंग भरकर रख रहे हैं। कुछ चबूतरे पर ही बोतल को रख दे रहे हैं तो कुछ ने धागे के सहारे बोतलों को टांगा हुआ है। लोगों के अनुसार ऐसा करने से उनके घर के बाहर कोई आवारा जानवर गंदगी नहीं कर रहा है।

आपको बता दें कि ये अजीब टोटका कानपुर के कल्याणपुर इलाके से शुरू हुआ। वहां के लोगों का कहना है कि उनके घर की महिलाओं को किसी ने कहा था कि बोतल में लाल रंग भरकर रखने से जानवर घर के बाहर गंदगी नहीं करते हैं। जिसके बाद बोतले रखी गई। स्थानीय महिलाओं के अनुसार यह टोटका कारगर साबित हुआ और वाकई में जानवरों ने गंदगी करना बंद कर दिया।

uttar pradesh news Kanpur Women are hanging red colored bottles outside their houses

फिर देखते ही देखते पूरे कल्याणपुर में महिलाएं अपने घर के बाहर बोतले रखने लगी। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, बल्कि पास के रावतपुर और मस्वानपुर में भी लोग यह टोटका करने लगे। अब कानपुर के कई इलाकों से इसी तरीके की तस्वीरें सामने आ रही हैं। यह मामला अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।

uttar pradesh news Kanpur Women are hanging red colored bottles outside their houses

गौरतलब है कि इस टोटके का कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है। हर कोई हैरान है कि आखिर लोग अपने घरों के बाहर लाल रंग बोतलों में भरकर क्यों रख रहे हैं। कानपुर एक स्मार्ट सिटी है, इसके बावजूद कानपुर जैसे शहर में लोग इस तरीके का टोटका कर रहे हैं। उधर, जो तस्वीर सामने आई है उसमें दिख भी रहा है कि जिस मोहल्ले में यह बोतले लाइन पर रखी हुई हैं, वो गली बिलकुल साफ-सुथरी पड़ी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+