Kanpur Latest News: कानपुर में दो पक्षों में मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तेज की छानबीन
Kanpur Police News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को हुए दो पक्षों की मारपीट मामले में पुलिस के सख्त तेवर दिखे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 61 लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कानपुर के रावतपुर इलाके में शुक्रवार को दो वर्गों में मारपीट शुरु हो गयी थी। रावतपुर आनंदनगर निवासी सतीश मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भल्लड़ जबरन मेरे घर की तरफ दरवाजा खोले हुए है। वह रोज पूजा में विघ्न डालने का काम भी करता है। वह प्रतिदिन दक्षिणेश्वर मंदिर में आरती के समय धक्का मारकर निकलता है। गुरुवार शाम मंदिर में आरती करते समय वह धक्का देकर चला गया था। जुमे की नमाज के बाद भल्लड़ के साथ 50 से 60 लोग आए और उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की।

डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी भल्लड़ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश सीसीटीवी फुटेज की मदद से की जा रही है। सभी को चेतावनी दे दी गयी है। किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे नहीं बख्शा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications