कानपुर का रहने वाला लड़का इंग्लैंड के इस यूनिवर्सिटी का बना ब्रांड एंबेसडर, मिला स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र के परौंख गांव निवासी अजय प्रताप सिंह को इंग्लैंड की हैडर्स फील्ड यूनिवर्सिटी ने बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर से सम्मानित किया। साथ ही अजय प्रताप सिंह को यूनिवर्सिटी का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है। यूनिवर्सिटी अजय की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठा रही है। सम्मान मिलने के बाद परिवार और गांव के लोगों में खुशी का माहौल है।

परौंख गांव के रहने वाले अजय ने अपनी प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा कानपुर नगर के सेंट थॉमस स्कूल में पूरी की। साल 2015 में वह गाजियाबाद चले गए, जहां पर उन्होंने एक कॉलेज से बीटेक करने लगे। इसी दौरान अजय इंग्लैंड की हेडर्स फील्ड यूनिवर्सिटी के अधिकारी कॉलेज पहुंचे। वहां अधिकारियों की मुलाकात अजय से हुई। बातचीत के दौरान यूनिवर्सिटी के अधिकारी अजय से काफी प्रभावित हुए और इंग्लैंड आने की बात कही। साल 2017 में अजय इंग्लैंड चले गए।
अजय ने बताया कि उनकी पढ़ाई का खर्च करीब एक करोड़ रुपये आता है। पढ़ाई का पूरा खर्च यूनिवर्सिटी उठाती है। अभी हाल में यूनिवर्सिटी ने अजय को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर से नवाजा है। वहीं अजय के भाई पवन प्रताप सिंह का कहना है कि अजय शुरू से ही कुछ अलग करना चाहता था।
अजय को सम्मान मिलने से परिजन व गांव वालों को गर्व हो रहा है। यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान अमेरिका की एक्सेल मैन्युफैक्चरर कंपनी ने अजय को बतौर असिस्टेंट प्रोसेज इंजीनियर नौकरी दी है। अजय को पार्ट टाइम जॉब के लिए कंपनी सालाना 16 लाख रुपये दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications