यूपी पुलिस की गुंडई कैमरे में हुई कैद, महिला को सरेराह पीटा, बाल पकड़कर खींचते हुए ले गई थाने

कानपुर। यूपी के कानपुर में मामूली झगड़े में पहुंची डायल 100 की पुलिस टीम ने महिला को पहले घर से खींचकर थप्पड़ों और लातों से जमकर पीटा, फिर बाल पकड़ कर सड़क पर खींचते हुए थाने ले गई। पुलिस की गुंडई की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

up police lady constable beats woman in kanpur

क्या है पूरा मामला

कानपुर के थाना पनकी क्षेत्र के गंगागंज इलाके में रहने वाली शाजिया नाज के घर के सामने गोलगप्पे का ठेला लगता है। मंगलवार शाम को गोलगप्पे वाले ने एक छोटे लड़के को किसी बात पर पीट दिया। गोलगप्पे वाले की इस हरकत के विरोध में शाजिया ने गोलगप्पे वाले को दो थप्पड़ मार दिए। थप्पड़ खाने से तिलमिलाए गोलगप्पे वाले ने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया।

महिला सिपाही ने महिला को पीटा

महिला सिपाही ने पहले तो शाजिया को घर से बाहर घसीट कर निकला, फिर सरेराह थप्पड़ों और लातों से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद भी जब महिला सिपाही का मन नहीं भरा तो शाजिया के बाल पकड़कर घसीटते हुए थाने तक ले गई। पुलिस की गुंडई से शाजिया की हालत बिगड़ गई। फिलहाल शाजिया अस्पताल में भर्ती है। शाजिया के साथ हुई पुलिसिया मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमे पुलिस की गुंडई साफ दिख रही है। पुलिस अधिकारियों को जानकारी होने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की बात की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+