UP News: मां और उसकी संपत्ति पर थी किरायेदार की 'बुरी नजर', बेटी ने चुपके से बनाया Video तो कर दी हत्या

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में एक नाबालिक बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मां की प्रेमी को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में महिला द्वारा ही तहरीर दी गई थी।

पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के बाद महिला का आरोप सही पाया गया। उसके बाद पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार करते हुए रविवार को मामले का खुलासा किया गया। पकड़ा गया आरोपी महिला के घर में किराए पर रहता था।

up-news-tenant-had-evil-eye-on-mother-and-her-property

घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम द्वारा पत्रकार वार्ता के दौरान बताया गया कि विजयनगर की रहने वाली एक महिला द्वारा बीते 19 फरवरी को काकादेव थाने में नाबालिक बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए किरायेदार समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

इस मामले में महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जब जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि मूल रूप से मैनपुरी जनपद के भोगांव थाने के कल्याणपुर निवासी कमल मिश्रा महिला के मकान में किराए पर रहता है।

किराए पर रहने के दौरान उसका संबंध महिला से हो गया था। महिला और कमल के बीच शारीरिक संबंध भी बनते थे। जांच में यह भी बात सामने आई की कमल और महिला एक दिन शारीरिक संबंध बना रहे थे इसी दौरान महिला की बेटी ने चुपके से दोनों का वीडियो बना लिया था।

वीडियो बनाए जाने की जानकारी कमल को हो गई थी। इसके बाद कमल ने दवा में जहर मिलाकर महिला की नाबालिक बेटी को पिला दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। मौत हो जाने के बाद महिला ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।

लेकिन बाद में कमल की जेब से जहर मिलने के बाद महिला को शक हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस की जांच पड़ताल में पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।

यह भी बात सामने आई की कमल को पिंकी नामक एक महिला द्वारा किराए पर मृतका की मां के मकान में कमरा दिलाया गया था। किराए पर कमरा लेने के बाद कमल की बुरी नजर महिला और उसकी संपत्ति पर थी।

इसीलिए उसने महिला को प्रेम जाल में फंसाया था। फिलहाल इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी कमल को पुलिस द्वारा अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+