NEET 2024 Result: कानपुर के इन होनहारों ने लहराया परचम, जानिए कितने मिले अंक
NEET Result 2024 Kanpur Toppers List: उत्तर प्रदेश के कानपुर के होनहारों ने नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट (यूजी) 2024 की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। छात्रा सौम्या ने 150वीं रैंक तो अभिनव ने 1593वीं रैंक हासिल की है।
जानकारी के मुताबिक, जनरलगंज निवासी अभिनव ने बताया कि उन्होंनें इस परीक्षा में 1593वीं रैंक पाई है। मेरे परिवार में कोई डॉक्टर नहीं है। मै पहला हूं जो इस क्षेत्र में आऊंगा। मेरी इच्छा हार्ट का डॉक्टर बनने की है। मुझे इस परीक्षा में 720 में से 701 अंक मिले हैं।मेरे पिता दीपेंद्र शुक्ला पोस्ट ऑफिस में एग्जीक्यूटिव पोस्टमास्टर और मां शालिनी प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। यह सफलता दूसरे प्रयास में मिली है।

दिल्ली की रहने वाली और कानपुर में कोचिंग करने वाली सौम्या गुप्ता ने इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। इनके पिता डॉक्टर कुंदन कुमार फिजीशियन हैं।
मां अंकिता कश्यप गृहिणी हैं। इन्होंने 150 रैंक हासिल की है।
वहीं गंगागंज के रहने वाले सात्विक गुप्ता को नीट परीक्षा में 720में 706 अंक हासिल किए हैं। इन्होंने 759वीं रैंक हासिल की है। दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल करने वाले सात्विक कहते हैं कि पिछले साल पेपर की गलतियों से सबक लिया। फिजिक्स और केमिस्ट्री की वजह से पहले अंक बिगड़े थे, जिसमें सुधार किया। उनके पिता सत्येंद्र गुप्ता उद्यमी और मां शिप्रा गृहिणी हैं।
छात्र अनुराग सचान ने दूसरे प्रयास में यह परीक्षा निकाली है। उन्हें 695 अंक मिले हैं। उनको 3491वीं रैंक मिली है।पिता पंकज कुमार निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं और मां प्रीति गृहिणी हैं।आदित्य को से 720 में 652 अंक मिले हैं, लेकिन रैंक 27 हजार है।












Click it and Unblock the Notifications