कानपुर पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, निर्वस्त्र कर नाबालिग छात्र के साथ की थी यह बर्बरता
Kanpur News: उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने नाबालिग छात्र को निर्वस्त्र कर उसके साथ बर्बरता करने वाले आरोपियों में से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने अब तब 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।कुल 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कानपुर में रहकर एयरफोर्स भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र के साथ उसके दोस्तों ने ही क्रूरता कर दी। वह ऑनलाइन गेम में पैसे हार गया था। पैसे न देने पर उसके 12 साथियों ने उसे निर्वस्त्र कर पीटा, उसके प्राईवेट पार्ट में ईंट बांध दी और उसे आग से जलाया।

पैसे न देने पर आरोपियों ने युवक का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें इनकी क्रूरता साफ झलक रही थी। लड़के के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी। घटना सही पाई गयी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी शुरु कर दी। इस मामले में 12 लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
डीसीपी आएस चौरसिया ने कहा कि इस घटना का मुख्य आरोपी तनय चौरसिया गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस ने अभी जिसे गिरफ्तार किया है उसका नाम अनुज वर्मा है जिसे ओरैया से गिरफ्तार कियसा गया है। आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष चार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications