UP News: कानपुर में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पोती के साथ करना चाहता था गलत काम

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शुक्रवार को वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या और उसकी पोती को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बच्ची के साथ हैवानियत करने की कोशिश की थी।

गिरफ्तार आरोपी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह बच्ची के साथ हैवानियत करने आया था। वह उसे उठाकर ले जाना चाहता था। इस दौरान वृद्ध महिला जाग गई। ऐसे में उसने ईंट से कूचकर वृद्ध महिला की हत्या कर दी।

Kanpur mein mahila ki hatya

दरअसल, यह पूरा मामला कानपुर जनपद के महराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव की है। शुक्रवार सुबह में गांव में एक मकान में रहने वाली बूढ़ी महिला की सिर कूचकर हत्या कर दी गई थी। वहीं उसकी पोती गंभीर रुप से घायल थी। स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराई। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची पर भी बुरी तरह हमला किया गया था। वहीं मामले में मृत महिला की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही थी।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबीर खास से सूचना मिली की इस घटना को गांव के ही रहने वाले 60 वर्षीय कमलू ने अंजाम दिया है। उसके बाद पुलिस दबिश देकर कमलू को गिरफ्तार करने पहुंची तो आरोपी कमलू पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। उसके बाद पुलिस ने उसका पीछा कर लिया।

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली कमलू के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। फिर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी कमालू ने बताया कि शुक्रवार रात वह बच्ची से गलत काम करने आया था। वह उसे उठाकर ले जा रहा था। इसी दौरान बच्ची जाग गई।

महिला ने विरोध करना शुरू किया, जिस पर उसने ईंट उठाकर उस पर वार कर उसकी हत्या कर दी। कमलू ने बताया कि इसके बाद बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसने उसे चुप कराने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुकी। इसके बाद उसने बच्ची पर भी हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+