UP: साथी छात्र को निर्वस्त्र कर पीटा, जलती लकड़ी से जलाया, चीखता रहा चिल्लाता रहा लेकिन दोस्तों ने एक न सुनी
Kanpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दोस्तों ने ही दोस्त को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा। उसे कई यातनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इस मामले में केस दर्ज कर पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है। दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
नीट की तैयारी कर रहा था छात्र
पांडुनगर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा छात्र दोस्तों के साथ ऑनलाइन गेम में रुपए हार गया था। इसके बाद पैसों को लेकर दोस्तों में ही विवाद शुरु हो गया। इसके बाद दोस्तों ने उसे निर्वस्त्र कर बंधक बना लिया। उसकी जमकर पिटाई की और आग से जलाया। इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

दोस्तों के साथ बाजी लगाकर ऑनलाइन एविएटर गेम खेला
इटावा जिले के लवेदी थानाक्षेत्र में रहने वाले पेट्रोल पंपकर्मी का 17 वर्षीय इंटर पास बेटा 18 अप्रैल को पांडुनगर निवासी गांव के युवकों से मिलने आया था। यहां उसने दोस्तों के साथ बाजी लगाकर ऑनलाइन एविएटर गेम खेला, जिसमें वह 20 हजार रुपये हार गया। युवकों ने रुपये मांगे तो बाद में देने की बात कही।
कमरे में निर्वस्त्र किया और बंधक बनाकर पीटा दो दिन तक रुपये न देने पर 20 अप्रैल को आरोपियों ने उसे कमरे में निर्वस्त्र किया और बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद नाजुक अंग से रस्सी बांधकर ईंट लटका दी। इसके बाद नाबालिग को इस शर्त पर छोड़ा कि जल्द रुपये नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। जब वह रुपये नहीं दे पाया तो आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया।
नाजुक अंग में रस्सी बांधकर ईंट लटका दी
वीडियो को पांच हिस्सों में काटकर वायरल किया गया है। इनमें उससे बातचीत, रुपये के लेनदेन की बात, फिर बहन, पिता, भाई और किसी भी परिवार के लोगों से रुपये मंगाने को कहा जाता है। एक अन्य वीडियो में उसके इन्कार पर पीड़ित को निर्वस्त्र कर पीटा जाता है और जलाया जा रहा है। इसके बाद उसके नाजुक अंग में रस्सी बांधकर ईंट लटका दी जाती है। हालांकि वन इंंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा एडिशनल पुलिस कमिश्नर, कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया कि यह एक अमानवीय घटना है। इसमें शामिल किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ा जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications