Kanpur News: कानपुर में कुत्तों ने बच्चे को नोचकर मार डाला, एक की हालत गंभीर

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कुत्तों ने दो बच्चों पर हमला कर दिया। जिसमें एक बच्चे को कुत्तों ने नोचकर मार डाला। एक की हालत गंभीर है। जिसका हैलट हास्पिटल में इलाज चल रहा है। यह घटना सीटीआई पुल के नीचे हुई।

जानकारी के अनुसार, आठ से दस कुत्तों ने दोनों बच्चों को सोते हुए उठा लिया और नोच नोचकर घायल कर दिया। कुछ देर में पांच साल की खुशी की मौत हो गई। जबकि एक साल के भोला भारती को गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया है।

kanpur

उसकी पीठ में बहुत गहरे घाव हैं। बच्चों की मां पूजा ने बताया 8 से 10 कुत्तों ने बच्चों को सोते हुए उठा लिया। दोनों को बुरी तरह नोच-नोचकर घायल कर दिया। बेटी की मौत हो गई, बेटी गंभीर घायल है। उन्होंने बताया कि आसपास मीट की दुकानें हैं, इस कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

इसी तरह का एक मामला गौतमबुद्ध नगर जिले में देखने को मिला है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सोसायटियों से कुत्तों को लेकर आए दिन कोई न कोई मामला सामने आ ही जाता है। ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। ग्रेनो में आवारा कुत्तों को काबू में करने में अथॉरिटी कामयाब नहीं हो पा रही है। शहर में लगातार डॉग बाइट के मामले आ रहे हैं, लेकिन उनसे निपटने की योजनाएं जमीन पर नहीं उतर पा रही हैं। ताजा केस ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 से आया है। यहां एक आवारा कुत्ते ने अचानक महिला और बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला को काट कर जख्मी कर दिया। घटना रविवार शाम करीब 05 बज कर 48 मिनट की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+