'होटल में काम करने के दौरान युवती से हुई थी दोस्ती....', पिता ने खोले कई बड़े राज
Kanpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कानपुर देहात के सवनखेड़ा में गजनेर थाना क्षेत्र के भैथाना निवासी दशरथ सिंह का बेटा हिमांशु सिंह उर्फ जिग्नेश (21) गांव में रह कर खेती किसानी में हाथ बटाता था। गुरुवार सुबह कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे उसका शव फंदे पर लटका मिला। मां ने शव को देखा तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद परिवार के अन्य लोगों इकठ्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और साक्ष्य इकठ्ठा किए। पिता दशरथ सिंह ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पहले कानपुर के रावतपुर स्थित एक होटल में काम करता था। वहीं पर एक युवती से दोस्ती हो गई। बेटा युवती के साथ घर पर रह रहा था। तीन दिन पहले ही वह युवती को उसके घर छोड़ कर आया था।
बुधवार की रात में दशरथ व उसकी पत्नी राजोली देवी, बहन रागिनी देवी घर के बरामदे में सो रहे थे। जबकि हिमांशु घर के अंदर सोने चला गया। सुबह पांच बजे मां उठकर बेटे को जगाने गई तो उसे फंदे पर लटका पाया। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications