Kanpur: बिल्हौर नगर पंचायत के तीन बूथों पर फिर से हो रही वोटिंग, उपद्रवियों ने मतपेटियों में डाल दिया था पानी
कानपुर के बिल्हौर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16, 22 और 25 पर 12 मई को फिर से मतदान कराया जा रहा है। क्योंकि, कुछ अराजक तत्वों ने कब्ज कर लिया था और मतपेटियों में पानी डाल दिया था।

Kanpur News: कानपुर के बिल्हौर नगर पंचायत के तीन बूथों पर आज यानी शुक्रवार 12 मई को फिर से मतदान कराया जा रहा है। तीनों बूथों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। बता दें कि इन तीनों बूथों पर 11 मई को कुछ अराजक तत्वों ने कब्ज कर लिया था और मतपेटियों में पानी डाल दिया था।
मतपेटियों में पानी, स्याही औऱ एसिड की शिकायत पर चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान का फैसला लिया था। बता दें कि बिल्हौर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16, 22 और 25 में फिर से मतदान कराया जा रहा है। वोटिंग की प्रक्रिया शुक्रवार 12 मई की सुबह 7 बजे से भारी पुलिस बल के बीच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, बिल्हौर नगर पंचायत के तीन बूथों पर मतपेटियों में पानी, स्याही और एसिड डालने की सूचना रिटर्निंग अफसर ने डीएम को दी थी। जिसपर डीएम ने राज्य निर्वाचन आयोग को अपनी रिपोर्ट भेजी। जिसके आधार पर बूथों पर फिर से मतदान कराने के निर्देश चुनाव आयोग ने दिए थे।
इस बाबत जिलाधिकारी ने बताया कि तीन बूथों पर फिर से मतदान होगा, जिसकी अनुमति मिल गई है। वहीं, बवालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम 5 बजकर 30 मिनट पर अचानक से 25 से 30 लोगों के एक समूह ने बूथ नंबर 16, 22 और 25 में सुरक्षा घेऱा तोड़ते हुए घुस आए।
Recommended Video

हंगामा किया और मतपेटियों में पानी, स्याही और एसिड डाल दिया। इससे वहां पर हंगामा मच गया और मतदाता बूथ से डर कर भाग गए। खबर के मुताबिक, उपद्रवियों वहां से नारेबाजी करते हुए भाग गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप भाजपा नेताओं पर लगा था।
देर रात पीठासीन अधिकारियों ने अज्ञात व्यक्तियों के उपद्रव व बवाल करने की तहरीर दी है। प्रत्याशी की ओर से शिकायत मिलने पर निर्वाचन आयोग ने तीनों बूथों पर पुर्नमतदान कराने का निर्णय लिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह से ही तीनों बूथों पर मतदान जारी है।












Click it and Unblock the Notifications