कानपुर: बर्थडे पार्टी में युवती से गैंगरेप, पार्टी में शामिल होने के लिए सहेली ने बुलाया था

कानपुर। उत्तर प्रदेश का कानपुर जिले एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन विकास दुबे की वजह से नहीं। बल्कि यहां एक बर्थ डे पार्टी में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि जब वो शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे सुबह से लेकर शाम तक थाने में बैठाए रखा और उसकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की। हालांकि मामला जब मीडिया में आया तो पुलिस ने पीड़िता की सहेली और दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

Recommended Video

    कानपुर: बर्थडे पार्टी में युवती से गैंगरेप, पार्टी में शामिल होने के लिए सहेली ने बुलाया था
    Two youth physical attack with girl in hotel by calling for birthday party in Kanpur district

    जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर निवासी युवती दिल्ली की एक हेल्थ केयर कंपनी में काम करती थी। एक साल पहले मां की बीमारी के चलते लौट आई है। युवती ने बताया कि इलाके की रहने वाली उसकी सहेली मंगलवार सुबह उसके पास आई। अपने भाई आशीष की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए उसे भी सचान चौराहा स्थित सोना मेनशन होटल लेकर पहुंची। कमरे में आशीष और एक अन्य लड़का अभिषेक भी था। आरोप है कि युवकों ने पहले उसे नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो पता चला कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है।

    इस बीच सहेली आई और पुलिस के आने का शोर मचाते हुए उसे पीछे के रास्ते से लेकर बाहर निकली और घर ले आई। शाम करीब आठ बजे जब वह बेहोशी की हालत में घर पहुंची तो घर वालों ने भगा दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर युवकों और सहेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है, होटल के भी सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जाएंगे।

    जान देने पहुंची गुरुदेव क्रॉसिंग
    बता दें, नशे की हालत में देखकर युवती को जब परिजनों ने घर से भगा दिया तो वह गुरुदेव क्रासिंग पर जान देने पहुंच गई। इस बीच उसके दोस्त का फोन आ गया। युवती ने आपबीती बताई तो वह भी गुरुदेव क्रासिंग पहुंचा। इसके बाद उसे समझाबुझाकर घर ले आया। बुधवार सुबह जब वह शिकायत लेकर कल्याणपुर थाने पहुंची तो पुलिस ने बर्रा थाने जाने की बात कही। बर्रा थाने में भी पुलिस ने बहुत देर तक बैठाए रखने के बाद रिपोर्ट दर्ज की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+