कानपुर: दोस्त की गर्लफ्रेंड को बंधक बनाकर किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में दोस्त की गर्लफ्रेंड को बंधक बनाकर गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी एके अग्रवाल ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। साथ ही गुमशुदगी के मामले में सामूहिक दुष्कर्म समेत पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। एसपी ने बताया कि मामले में दो आरोपियों राहुल और मिथुन सोनकर को गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ कर अन्य दो की तलाश की जा रही है।

two youth handcuffed by police for misdeeds minor girl in kanpur

तीन अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर किया दुष्कर्म

चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी की युवक साहिल से फोन पर अक्सर बातचीत होती थी। शनिवार को साहिल ने किशोरी को फोन कर बुलाया, जहां पर साहिल के अलावा उसके साथी राहुल सोनकर, वीके राजपूत और मिथुन सोनकर भी मौजूद थे। चारों युवक किशोरी को अगवा कर नई सब्जी मंडी में एक मकान में ले गए, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश में जुटी पुलिस

शनिवार रात तक बेटी के घर न पहुंचने पर परिजनों ने थाने जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार शाम को किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूटकर वापस घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। पीड़ित किशोरी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ तीन अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया है। गिरफ्तारी के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी एके अग्रवाल ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। साथ ही गुमशुदगी के मामले में सामूहिक दुष्कर्म समेत पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। एसपी ने बताया कि मामले में दो आरोपियों राहुल और मिथुन सोनकर को गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ कर अन्य दो की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+