Theft in Car Showroom: चोरों ने 59 लाख पर हाथ साफ किए, गांव में कराया भंडारा, अब सलाखों के पीछे

क्राइम वर्ल्ड में कई ऐसी घटनाएं होती हैं जो चौंकाती हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऐसा ही अपराध हुआ, जहां चोरों ने लाखों की रकम पर हाथ साफ किया। चोरी के बाद दोनों ने अपने गांव में भोज / भंडारा कराया। नाच-गाने पर भी खूब पैसे उड़ाए गए।

चोरी की वारदात कई दिन पहले हुई, लेकिन चोरों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी दी है। कानपुर के कार शोरूम में चोरी की वारादात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पकड़े गए दोनों चोरों पर 59 लाख रुपये चोरी करने का आरोप है।

theft in car showroom

कानपुर पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों चोरों के पास से 28 लाख रुपये कैश बरामद किया। पुलिस के करीब एक महीने पहले, 4 जून की रात महाराजपुर इलाके में टोयोटा शोरूम से 59 लाख रुपये की चोरी की रिपोर्ट मिली।

कार शोरूम संचालकों के अनुसार, चोरी के दौरान शोरूम की तिजोरी तोड़ी गई और 59 लाख रुपये गायब मिले। खास बात ये कि वारदात के समय शोरूम में तैनात सुरक्षाकर्मी भी ड्यूटी पर था। हालांकि, माहिर अपराधी की तरह पहुंचे दोनों ने 59 लाख रुपये पर ऐसे हाथ साफ किया कि किसी को भनक भी नहीं लगी।

कंप्लेन मिलने के बाद कानपुर पुलिस ने कई टीमों का गठन कर चोरों की तलाश शुरू की। तीन हफ्ते से अधिक की तफ्तीश और तलाशी के बावजूद चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। शोरूम कर्मचारियों और सिक्योरिटी स्टाफ से भी पूछताछ हुई, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात।

59 लाख रुपये की मोटी रकम चोरी होने का केस सॉल्व नहीं हुआ तो पुलिस ने साइबर टीम की मदद मांगी। सर्विंलांस के दौरान कानपुर पुलिस प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके की एक लोकेशन पर पहुंची। नवाबगंज क्षेत्र में जांच के दौरान पुलिस को ऐसी ही एक और चोरी की जानकारी मिली।

कानपुर पुलिस ने बताया कि पनकी इलाके के एक अन्य कार शोरूम में भी चोरी की ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया था। 26 दिनों तक चली जांच और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रतापगढ़ से दो चोरों को अरेस्ट किया। श्यामू मौर्य और संजीत नाम के दो शख्स गिरफ्तार हुए।

कानपुर पुलिस में डीसीपी शिवाजी शुक्ला ने बताया कि दोनों कार शोरूम में हुई चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैप्चर हो गई थी। साइबर टीम की इनपुट पर दोनों चोरों को ट्रेस कर अरेस्ट किया गया। दोनों हरियाणा के गुरुग्राम में हुई चोरी के मामले में भी जेल जा चुके हैं।

डीसीपी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान दोनों चोरों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कार शोरूम से मोटी रकम चुराई। चोरी की रकम से गांव में नाच-गाने का प्रोग्राम कराया। सामूहिक भोजन / भंडारा भी कराया जिसमें गांववाले और रिश्तेदारों को बड़ी संख्या में आमंत्रित किया गया।

कार शोरूम चोरी के दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 28 लाख रुपये कैश और 12 लाख की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) बरामद की। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। यानी चोरी के अलावा दर्जनों दूसरे अपराध के लिए दर्ज मुकदमों में भी इनका नाम दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+