Kanpur: बजरंगबली की प्रतिमा की आंखों से निकले आंसू, दर्शन के लिए भक्तों का लगा जमावड़ा
कानपुर जिले में हनुमान जन्मोत्सव से पहले बजरंगबली की प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलते एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर जांच के लिए पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने कहा कि जैसा दावा किया जा रहा है वैसा कुछ नहीं है।

Kanpur News:हनुमान जन्मोत्सव गुरुवार 6 अप्रैल को है। हनुमान जन्मोत्सव से पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो काफी चर्चाओं में आ गया है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में बजरंगबली की प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बजरंगबली की आंखों से आंसू निकलने की बात जैसे इलाके में फैली और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ लोग मंदिर पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते मंदिर पर लोगों का जमावड़ा लगा। वहीं, इस बात की जानकारी होने पर पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के दावे की पुष्टि नहीं हुई। बता दें कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है वो कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर क्षेत्र स्थित बजरंगबली मंदिर का है। हनुमान जन्मोत्सव से पहले यहां बजरंगबली की प्रतिमा के आंखों से आंसू निकलते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की hindi.oneindia.com पुष्टि नहीं करता है। हालांकि, इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए चकेरी इलाके के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस अमरनाथ यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि मंदिर के अंदर जाकर बजरंगबली के पैर छूने के बाद मंदिर की जांच की। लेकिन, प्राथमिक जांच में यह निकल कर सामने आया है कि वायरल वीडियो में जैसा दावा किया जा रहा था, वैसा कुछ नहीं है। मामले में एसीपी ने कहा कि मैंने मौके पर जाकर हनुमान जी के दर्शन किए हैं।
Recommended Video
वीडियो में जो दावा किया था जांच में उसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस दौरान एसीपी अमरनाथ यादव ने कहा कि बजरंगबली तो खुद संकटमोचन हैं। अब इसकी जांच की जाएगी कि अफवाह फैलाने के लिए किसने वीडियो बनाकर वायरल किया है।
साथ ही यह और किस उद्देश्य से बनाया गया और वीडियो कहां से एडिट किया गया है। इसके अलावा वीडियो को कहां से सर्कुलेट किया गया है, इसकी भी जांच की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications