संजीत यादव हत्याकांड: अखिलेश यादव से मिलने जा रहे परिवार को पुलिस ने रोका, बहन ने लगाया बदसलूकी का आरोप
कानपुर। संजीत हत्याकांड में परिजन लगातार न्याय की गुहार लगाते हुए शव और रुपए की बरामदगी की बात डटे हुए हैं। दो दिन पहले पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से 6 सूत्रीय मांग को लेकर एक ज्ञापन भी दिया था, लेकिन अभी तक सब कोई जवाब नहीं मिला। पीड़ित परिवार गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश से मिलने जा रहा था, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें रोक लिया। संजीत की बहन ने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार उनके साथ बदसलूकी की जा रही है। सीओ गोविंद नगर विकास पांडेय का कहना है कि बिना किसी सुरक्षा के इन लोगों को कहीं नहीं भेजा जा सकता है। पुलिस की सलाह पर परिजनों ने बात मान ली है।
Recommended Video

रामादेवी चौराहे पर पुलिस ने रोका
दरअसल, संजीत यादव के परिजनों से बुधवार को अखिलेश यादव ने फोन पर बात की थी। इसके बाद उन्हें लखनऊ बुलाया था। गुरुवार को संजीत के परिजन अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ जा रहे थे। रामादेवी चौराहे के पास पुलिस ने पीड़ित परिवार और सपा नेता को रोक लिया। इसके बाद काफी देर ड्रामा चलता रहा। सपा नेता सम्राट यादव ने बताया कि उन्हें अखिलेश यादव ने टाइम दिया था। इसके बाद वह संजीत के घर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों व एसपी साउथ को बता कर लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद भी उन्हें रामादेवी के पास रोक लिया गया। सम्राट ने कहा कि आखिर क्यों पुलिसकर्मी संजीत के परिजनों को किसी से नहीं मिलने दे रहे हैं।
संजीत की बहन ने लगाया बदसलूकी का आरोप
उधर, संजीत यादव की बहन रुचि यादव ने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार उसके साथ बदसलूकी की जा रही है। दूसरी तरफ सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ गोविंद नगर विकास पांडेय का कहना है कि बिना किसी सुरक्षा के इन लोगों को कहीं नहीं भेजा जा सकता है। बता दें, कानपुर के बर्रा 5 के रहने वाले संजीत यादव की अपरहण के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस अभी तक संजीत का शव बरामद नहीं कर सकी है। परिजन लगातार इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications