कानपुर: ऐन वक्त पर प्रियंका का रोड शो हुआ रद्द, स्मृति ईरानी से नहीं हो सका सामना

कानपुर। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी का 24 मार्च को कानपुर में होने वाला रोड शो स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले 24 मार्च को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रियंका गांधी कानपुर में जनसभा कर चुनावी माहौल बनाने जा रही थीं। लेकिन अब कांग्रेस ने कार्यक्रम से पैर पीछे खीच लिए जिससे अब स्मृति ईरानी और प्रियंका गांधी का आमना-सामना नहीं हो सकेगा।

रविवार को स्मृति ईरानी कानपुर में करेंगी चुनावी जनसभा

रविवार को स्मृति ईरानी कानपुर में करेंगी चुनावी जनसभा

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रंग को चटक करने में जुट गई हैं। जिसके चलते कानपुर में भाजपा की और से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहली चुनावी जनसभा रविवार को करने जा रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने बताया कि कानपुर के शास्त्री नगर स्थित काली मठिया चौराहे पर रविवार को दोपहर 3 बजे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक जनसभा को संबोधित करेंगी। जिसकी तैयारियां की जा रही हैं और संबंधित सभी पदाधिकारियों को अवगत भी करा दिया गया है।

प्रियंका का रद्दा हुआ रोड शो

प्रियंका का रद्दा हुआ रोड शो

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी पूरी तरह से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हो गयी हैं। जिसके चलते शहर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को प्रियंका गांधी का रोड शो कार्यक्रम रखा पार्टी की ओर से इसकी तैयारियां भी शुरु कर दी थी। लेकिन ऐन वक्त पर कांग्रेस ने रोड शो के कार्यक्रम को रद्द कर दिया। जिससे अब स्मृति और प्रियंका का कानपुर में आमना-सामना नहीं हो सकेंगा।

प्रशासन ने ली राहत की सांस

प्रशासन ने ली राहत की सांस

रविवार को आयोजित प्रियंका के रोड शो रद्द होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। प्रशासन पहले इस बात को लेकर परेशान था कि शहर में दो वीआईपी एक साथ होगें और दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के नेता है। ऐसे में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को संभालना कठिन काम था। ऐसे में प्रियंका का कार्यक्रम रद्द होने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+