ससुर-बहू संबंध पर पति को था शक, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में बीवी की रहस्यमयी मौत

लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन में मारी गई महिला को लेकर हुआ खुलासा, पति को था उस पर शक

uttar pradesh news (कानपुर। लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन में महिला यात्री की डेडबॉडी मिलने के मामले में जीआरपी एक नतीजे पर पहुंची है। जीआरपी ने इस रहस्यमय मौत के पीछे उसके पति को आरोपी माना है। उसका पति वीरेन्द्र गुप्ता अब जीआरपी की हिरासत में है। आरोपी ने अपने बयान में हत्या से जुड़ी कई बातें कुबूल भी ली हैं।

Police disclosures in case of woman killed at Lokmanya Tilak train, kanpur

गोंडा के पति ने शक में बीवी को लगाया ठिकाने?
आरोपी वीरेन्द्र गुप्ता ने पुलिस की पूछताछ में कुबूला कि वो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला है। इन दिनों अपनी आजीविका के लिये मुम्बई में परिवार समेत रहता है। उसे शक था कि उसकी पत्नी गुन्जन के अपने ससुर से ही अवैध सम्बन्ध हैं। इस पर पारिवारिक कलह के बाद वो पत्नी को मायके छोड़ने के लिये लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से जा रहा था।

Police disclosures in case of woman killed at Lokmanya Tilak train, kanpur

ट्रेन के एस-2 कोच में सफर के दौरान यात्रियों ने इन पति-पत्नी को झगड़ते देखा था। ट्रेन के भोपाल पहुंचने तक गुन्जन को जीवित देखा गया। लेकिन रात साढ़े बारह बजे जब ट्रेन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंची तो गुन्जन की मौत हो चुकी थी। इस मामले में टीटीई की सूचना पर जीआरपी ने वीरेन्द्र को हिरासत में लिया। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+