कानपुर: जिला अस्पताल में खुलेआम फेंके जा रहे संक्रमित मास्क और पीपीई किट, संक्रमण का खतरा बढ़ा

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बने जिला अस्पताल उर्सला में संक्रमित मास्क, ग्लब्स व पीपीई किट को आवासीय परिसर में खुले में फेंका जा रहा है, जिससे यंहा के रहने वाले लोगों में संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है। उर्सला के आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया है कि कोरोना संक्रमित मरीजो का चेकअप करने वाले डॉक्टर अपना मास्क, ग्लब्स व पीपीई किट आवासीय परिसर में फेंक रहे है, जिससे उनको संक्रमण का खतरा हो गया है।

Negligence at kanpur Ursula Hospital increases risk of corona infection

कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

लोगों का यह भी आरोप है कि कोरोना संक्रमित मरीज को लाने वाली एम्बुलेंस की आवासीय परिसर में धुलाई की जाती है। उर्सला परिसर में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएमओ को इससे कई बार अवगत कराया, लेकिन आरोप है कि मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के लिए 1,507 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आया है, इनमें से 1,299 सक्रिय मामले हैं।

अब तक 21 लोगों की जा चुकी है जान

उन्होंने बताया कि इनमें से 187 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिन्हें अस्पातल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं, 21 लोग अब तक इस संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश की विभिन्न लैब में बुधवार को 3955 सैम्पल्स टेस्ट किए गए। 812 सैम्पल्स पूल टेस्टिंग की प्रकिया के तहत टेस्ट किए गए। उन्होंने बताया कि यूपी के 30 जिलों में कोरोना को कोई भी सक्रिय मामला नहीं है। जहां भी 20 या 20 से अधिक केस मिले हैं वहां पर स्वास्थ्य विभाग के एक सीनियर अधिकारी की तैनाती की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+