कानपुर: DAV शिक्षण संस्थान के सचिव नागेंद्र स्वरूप का निधन, लंबे समय से थे बीमार
कानपुर, मई 24: दयानंद एंग्लोवैदिक शिक्षण संस्था (डीएवी) के सचिव डॉ. नागेंद्र स्वरूप का सोमवार की सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रीजेंसी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. स्वरूप के निधन के बाद शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। शिक्षा जगत से लेकर राजनीति जगत के लोग डॉ. स्वरूप को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ''डीएवी संस्थान (कानपुर) के सचिव श्री नागेंद्र स्वरूप जी का आकस्मिक निधन, अत्यंत दुखद! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे। भावभीनी श्रद्धांजलि!''

कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई थी
कानपुर में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. नागेंद्र स्वरूप जाना पहचाना नाम है। डॉ. नागेंद्र स्वरूप के दो भाई थे। जागेंद्र स्वरूप और रागेंद्र स्वरूप, जिनका निधन हो चुका है। बीते दिनों नागेंद्र स्वरूप कोरोना की चपेट में आ गए थे। हालांकि, बाद में उनकी कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट नेगेटिव हो गई थी। इसके बाद वह फिर बीमार हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। डॉ. नागेंद्र स्वरूप के बेटे गौरवेंद्र स्वरूप ने बताया कि पिता का अंतिम संस्कार भैरव घाट पर दोपहर दो बजे किया जाएगा।
शिक्षा जगत में शोक की लहर
नागेंद्र स्वरूप ही सचिव पद पर रहकर दयानंद एंग्लोवैदिक शिक्षण संस्थान की गतिविधियों का संचालन कर रहे थे। इसके अलावा निजी स्कूलिंग में भी डॉ. वीरेंद्र स्परूप एजुकेशन सेंटर के फाउंडर भी रहे। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर छा गई है। डॉ. स्वरूप के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications