Video: जूस का पैसा मांगा तो सिर पर मार दिया ग्लास, फिर भीड़ ने पीटकर निकाल दी सारी दबंगई
kanpur news, कानपुर। यूपी के कानपुर में आए दिन गुंडाराज देखने को मिल रहा है। जिले में गुंडई का एक और मामला सामने आया है। यहां फीलखाना इलाके में जूस का पैसा मांगने पर दबंग ने जूस वाले की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं दबंग ने कांच का गिलास मार उसका सिर फोड़ दिया। कांच का गिलास लगने से दुकानदार घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोग भड़क गए और उन्होंने दबंग को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

काफी देर तक सड़क पर मारपीट का दौर चलता रहा। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लेकिन पुलिस मौके से नदारद रही। स्थानीय लोगों ने सड़क पर हुई इस घटना का वीडियो बना लिया जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जूस दूकानदार ने बताया जूस पिलाने का पैसा मांगा तो गिलास सिर पर मार दिया।

Video: नकली किन्नर की असली किन्नरों ने कर दी धुनाई
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब किन्नरों ने एक किन्नर को पीटना शुरू कर दिया। वहीं किन्नर की पिटाई देख आसपास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया। किन्नर के भेष में लोगों से पैसों की उगाई कर रहीं महिलाओं को असली किन्नरों ने पकड़ लिया फिर वहां जमकर बवाल हुआ।












Click it and Unblock the Notifications