Kanpur: सड़क से गुजर रहे छात्र को पहले पीटा, फिर कार से किया अगवा, CCTV में कैद हुई घटना

Kanpur News, कानपुर। अपराधियों के मन से कानपुर पुलिस का खौफ अब खत्म हो चला है। इस बात का सबूत बर्रा थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े हुई दबंगई की यह घटना है, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चार लोगों ने किस तरह सड़क से गुजर रहे एक छात्र को अचानक दबोच लिया और फिर कार में बिठाकर चलते बने। इससे पहले दबंगों ने छात्र को बीच सड़क पर पीटा।

Man gets kidnapped in broad daylight in Kanpur by being shoved in a car

Recommended Video

    Kanpur में दिनदहाडे़ Kidnapping,छात्र को पहले पीटा,फिर Car से किया अगवा, देखिए CCTV | वनइंडिया हिंद

    ये पूरा मामला कानपुर जिले के बर्रा थाना क्षेत्र के यादव चौकी का है। इस घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक शख्‍स कंधे पर बैग लटकाए चला आ रहा है। उस समय सड़क पर ठीक-ठाक आवाजाही भी नजर आ रही है। लोग आते-जाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच विपरीत दिशा से एक व्‍यक्ति उस शख्‍स तक पहुंचता है और उसपर हमला करते हुए उसे दबोच लेता है। इतने में तीन और लोग ठीक उसके पीछे थे, जो पलक झपकते ही वहां पहुंच जाते हैं और शख्‍स को दबोचकर जबरन कार में बिठा लेते है।

    इस दौरान वहां से गुजरने वाला कोई शख्‍स उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। बता दें कि यह घटना 3 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 4 मिनट की है, जो वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, कार सवार आरोपी छात्र को नौबस्ता थाना के पास सड़क पर फेंक कर फरार हो गए थे। लोगों ने छात्र के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और छात्र के परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

    पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से प्रतीत होता है कि अपहरणकर्ता पीड़‍ित को पहले से जानते थे और उनके बीच पैसे के लेनदेन को लेकर कोई मसला था, जो सुलझ नहीं पाया था। इस मामले में फिलहाल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम भी गठित की गई है, जो अपने काम में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने भरोसा जताया कि अपहरण की इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्‍द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+