फिर नाबालिग हुई Love Jihad का शिकार: पैटर्न वही; धर्म छिपाकर दोस्ती, वीडियो, गैंगरेप, धर्मांतरण का दबाव

उत्तर प्रदेश में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे है। कानपुर की एक 16 वर्षीय किशोरी से दो गैर समुदाय के युवकों ने पहले इंस्टाग्राम पर धर्म छुपाकर दोस्ती की, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक ने अपने दोस्त के साथ भी युवती को शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। वहीं अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी किशोरी पर धर्मांतरण का दबाव बना रहे हैं।

धर्म छुपाकर दोस्ती
दरअसल, कानपुर के शिवराजपुर के एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि कुछ माह पहले उसकी दोस्ती झांसी के नवाबाद निवासी लकी खान और सुहेब खान से हुई थी। चैटिंग के दौरान लकी खान ने अपना धर्म छुपाया और नाम सिर्फ लकी बताकर किशोरी का भरोसा जीत लिया। इसी बीच लकी उससे मिलने के लिए बार-बार कहता और पीड़िता के मना करने पर दबाव बनाता।

Love Jihad 16 year old girl blackmailed and raped by two boys of jhansi forcing to convert religion

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
लेकिन जब कई बार लकी खान के कहने पर भी किशोरी मिलने को तैयार नहीं हुई तब उसने इंस्टाग्राम पर हुई रिकॉर्डिंग और अश्लील फोटो के जरिये उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने कहा कि अगर वो उससे मिलने नहीं आई तो उसकी फोटो वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। पीड़िता अनुसार आरोपी उसे और उसके परिवार को मारने की धमकी भी देता था।

Love Jihad 16 year old girl blackmailed and raped by two boys of jhansi forcing to convert religion

होटल ले जाकर गैंगरेप
वहीं किशोरी के अनुसार बुधवार सुबह जब वह स्कूल जा रही थी, तभी लकी अपने साथी गुड्डू के साथ आ गया और बात करने के बहाने जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद दोनों उसे कल्याणपुर स्थित सरिता पैलेस में बात करने के बहाने से ले गए। जहाँ उन्होंने पहले से ही कमरा बुक कर रखा था। वहां ले जाकर दोनों ने बारी बारी से लड़की के साथ रेप किया। इसी दौरान लकी ने युवती को सच्चाई बताई और अपना असली नाम भी बताया। जिससे लड़की और ज्यादा सहम गई।

Love Jihad 16 year old girl blackmailed and raped by two boys of jhansi forcing to convert religion

धर्मांतरण का दबाव
पीड़िता ने कहा कि 'मेरे साथ गलत काम करने के बाद यह लोग धर्म बदलने का दबाव भी बनाने लगे। जैसे तैसे इनके चुंगल से छूटकर मै बाहर आई तब विवाद देख लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।' जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। छात्रा का मेडिकल कराया गया है, वहीं गुरुवार को बयान दर्ज किये गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+