Karauli Sarkar: अतीक के शूटरों को ढूंढ़ने में कर सकता हूं मदद, यूपी पुलिस को करना होगा एक दिन का अनुष्ठान

karauli sarkar baba: रूस यूक्रेन युद्ध रुकवाने के दावे के बाद करौली बाबा उर्फ करौली सरकार संतोष सिंह भदौरिया ने एक और दावा किया है। कहा कि मैं अतीक अहमद के शूटरों को ढूंढ़ने में पुलिस की मदद कर सकता हूं।

karauli sarkar baba

karauli sarkar baba: नोएडा के डॉक्टर के साथ मारपीट के बाद चर्चाओं में आए कानपुर के करौली बाबा उर्फ करौली सरकार संतोष सिंह भदौरिया इन दिनों अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। करौली बाबा आए दिन कोई ना कोई नया दावा कर रहे है, जिसकी वजह से नया विवाद खड़ा हो रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रूकवाने के दावे के बाद करौली सरकार ने एक और नया दावा किया है। इस बार उन्होंने दावा किया कि मैं अतीक अहमद के शूटरों को ढूंढ़ने में पुलिस की मदद कर सकता हूं।

करौली सरकार उर्फ करौली बाबा के नाम से मशहूर संतोष सिंह भदौरिया ने कहा कि इसके लिए यूपी पुलिस को मेरे आश्रम में आकर एक दिन अनुष्ठान करना होगा। जी हां...यह बात सुनने में थोड़ी अजीब जरूर लगेगी, लेकिन उन्होंने ऐसा दावा किया है। नोएडा के डॉक्टर से मारपीट के मामले को लेकर करौली सरकार संतोष सिंह ने दावा किया कि पुलिस यहां आई थी, लेकिन भेंट नहीं हो पाई। मैं अपना स्टेटमेंट देने के लिए तैयार हूं। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर को पागल बताया।

करौली बाबा ने किए ये अजीबोगरीब दावे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करौली बाबा ने कहा कि ओम शिव बैलेंस बोलने को लेकर किसी को क्या दिक्कत हो सकती है, यह मेरा शब्द है। बैलेंस से चीजें बैलेंस हो जाती हैं। इतना ही नहीं, करौली बाबा ने दावा किया कि मैं चाहू तो भारत-पाकिस्तान के रिश्ते भी सुलझा सकता हूं। बाबा ने कहा कि मेरे पास आश्रम में आए और अनुष्ठान करें तो मैं भारत-पाकिस्तान के रिश्ते भी सुलझा सकता हूं।

Recommended Video

    कौन हैं Karauli Baba? जो कभी किसान, नेता, अपराधी रहे अब बाबा बन गए | वनइंडिया हिंदी

    मेरे आश्रम में आने वाला कोरोना से कोई नहीं मरा
    करौली बाबा ने दावा करते हुए कहा कि मेरे आश्रम में आने वाला कोई भी भक्त कोरोना से नहीं मरा। उन्होंने कहा कि सनातन क्यों सुविधा में नहीं रह सकता, बिल्कुल रह सकता है। पूरी सुविधा से रहता हूं और रहूंगा। जिसको मेरे सुविधा में रहने से परेशानी है, होती रहे। इससे पहले करौली बाबा ने दावा किया था कि, 'मैं चाहूं तो रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवा सकता हूं।' इसके लिए मुझे दोनों देश के प्रतिनिधियों की स्मृतियो को मिटाकर आपसी बैर दूर करना होगा, जिससे युद्ध रुक सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+