कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी के करीबी की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, ध्वस्त की तीन मंजिला इमारत

कानपुर, 11 जून: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर दंगा करने वालों के खिलाफ बुलडोजर से कार्रवाई की गई है। बीते 3 जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर में भड़की हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात के करीबी के खिलाफ शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उससे जुड़ीं इमारतों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कानपुर नगर निगम (KDA) के अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत स्वरूप नगर में मोहम्मद इश्तियाक की अवैध बिल्डिंग को बुलडोजर से गिरा दिया गया है।

kanpur

पुलिस के मुताबिक जिस बिल्डिंग पर बुलडोजर चला है, वो हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए जफर हयात के करीबी इश्तियाक अहमद की है। पुलिस ने बताया कि तोड़ी गई इमारत में जफर हयात का भी पैसा लगा है। वहीं कार्रवाई को लेकर कानपुर नगर निगम ने बताया कि नक्शे के अनुसार ज्यादा निर्माण किए जाने की वजह से तीन मंजिला इमारत को तोड़ा गया है।

आपको बता दें कि हिंसा का मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी को पुलिस ने लखनऊ के हजरतगंज से पकड़ा था। दरअसल, 3 जून को कानपुर में मुस्लिम संगठनों ने बीजेपी की निलंबित नेता नुपूर शर्मा के पैंगबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के विरोध में बंद बुलाया गया था। इस दौरान वहां हिंसा फैल गई और जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने इस मामले में 50 लोगों को गिफ्तार किया है, जबकि हिंसा के बाद हयात जफर हाशमी मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया है।

बताया जा रहा है कि जफर हाशमी ने प्रदर्शन का प्लान पहले से ही बनाया था। उसने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इकट्ठा होने के लिए कहा था। इतना ही नहीं हिंसा के दौरान भी वो वॉट्सऐप के जरिए वीडियो और फोटो भी फैलाकर लोगो को उकसाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+