Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कानपुरः कोहरे के चलते दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मध्य प्रदेश से लौट रही कार का सड़क हादास हो गया, जिसमें चार लोगों की मतौ हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कानपुर के घाटमपुर इलाके में हुआ है। पतारा क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के पास घने कोहरे के कारण क्वालिस गाड़ी की दूसरे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।

kanpur road accident four people died

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो घायलों को हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में मृतक और घायल मध्य प्रदेश के छतरपुर से कानपुर लौट रहे थे। हालांकि जिस गाड़ी से टक्कर हुई उसका पता नहीं चला है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि बीते रविवार को भी घने कोहरे के चलते ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ था। इस हादसे में कार नहर में गिर गई थी, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई थी और पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे के पास हुआ। मारूति की अर्टिगा कार में कुल 11 लोग सवार थे। कार दनकौर इलाके में एक नहर में जा गिरी। हादसे के बाद 11 लोगों को अस्पताल लाया गया, जहां 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ेंः ग्रेटर नोएडा में बड़ा सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 5 घायल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+