कानपुर: छोटा राजन, मुन्ना बजरंगी के नाम पर जारी कर दी डाक टिकट
Kanpur News: कानपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में डाक विभाग ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और माफिया मुन्ना बजरंगी का भी डाक टिकट जारी कर दिया। प्रधान डाक घर से अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन (Chhota Rajan) और यूपी के बागपत जेल में मारे गए मुन्ना बजरंगी (Munna Bajrangi) के नाम से डाक टिकट जारी हुआ है। डाक विभाग की योजना माय स्टाम्प के तहत ये डाक टिकट जारी किए गए हैं। कानपुर के चीफ पोस्ट मास्टर हिमांशु मिश्रा ने कहा कि डाक विभाग आईडी के साथ एक फॉर्म जमा करके 'माई स्टैम्प' प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। हमारे कर्मचारियों को फोटो सत्यापित करने में सावधानी बरतनी चाहिए। इस मामले में डाक विभाग के पोस्ट मास्टर जनरल वीके वर्मा ने कहा कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

केंद्र सरकार ने साल 2017 में माय स्टाम्प योजना की शुरुआत की गई। इसके तहत कोई भी व्यक्ति अपनी या अपने परिजनों की फोटो वाली 12 डाक टिकट छपवा सकता है। इसके लिए 300 रुपए का शुल्क अदा करना होता है। ये डाक टिकट अन्य टिकटों की तरह ही मान्य होते हैं। इन्हें बनवाने के लिए आवेदक को पासपोर्ट साइज की फोटो और डीटेल देनी पड़ती है। डाक टिकट केवल जीवित व्यक्ति का ही बनता है, जिसके सत्यापन के लिए उसे खुद डाक विभाग आना पड़ता है।
कानपुर के प्रधान डाक घर से अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन (Chhota Rajan) और यूपी के बागपत जेल में मारे गए मुन्ना बजरंगी (Munna Bajrangi) के नाम से डाक टिकट जारी हुआ है। पांच रुपए वाले 12 डाक टिकट छोटा राजन और 12 मुन्ना बजरंगी के हैं। डाक विभाग को इसके लिए निर्धारित 600 रुपए फीस अदा की गई। डाक विभाग के पोस्ट मास्टर जनरल वीके वर्मा ने बताया कि नियम के तहत टिकट जारी करवाने वाले शख्स को खुद डाक घर आना होता है। वेबकैम के जरिए उसकी तस्वीर ली जाती है। उन्होंने कहा कि अगर किसी गुंडे या माफिया के नाम डाक टिकट जारी हुए हैं, तो उसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications