कानपुर: पुलिस पूछताछ से आहत हुई महिला ने दी जान, आशा ज्योति केंद्र के बाथरूम में लटका मिला शव
कानपुर: पुलिस पूछताछ से आहत हुई महिला ने दी जान, आशा ज्योति केंद्र के बाथरूम में लटका मिला शव
कानपुर, 10 मई: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां एक 32 वर्षीय महिला का शव आशा ज्योति केंद्र के बाथरूम में फांसी के फंदे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि एक चोरी के मामले में पुलिस महिला और उसकी बेटी को पकड़कर लाई थी और पूछताछ के बाद उसे आशा ज्योति केंद्र भेज गया था। वहीं, अब महिल का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। बता दें कि महिला को जिस चोरी के मामले में पुलिस पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी, वह चोरी की घटना 22 दिन पहले यानी 17 अप्रैल को हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने 22 दिन बाद इस चोरी की रिपोर्ट भी 09 मई की रात को तीन बजे दर्ज की, जिसमें महिला की बेटी को मालिक के यहां चोरी का आरोपी बनाया गया है। दरअसल, यह पूरा मामला एनआरआई सिटी में रहने वाले व्यापारी रमन नोमानी से जुड़ा हुआ है। नोमानी का आरोप था कि उनके घर में काम करने वाली लड़की ने ज्वैलरी चोरी की है। पुलिस ने तब नोमानी की एफआईआर तो दर्ज नहीं की, लेकिन लड़की के घर पर छापा मारने पहुंच गई।
तो वहीं, अब इस मामले में एसीपी स्वरूप नगर बृज नारायण सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को एनआरआइ सिटी में चोरी हुई थी। नवाबगंज पुलिस की जांच में उन्नाव के मगरवारा निवासी महिला सुदामा का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने लाई थी। उसकी निशानदेही पर चोरी का कुछ सामान भी बरामद हुआ था। पूछताछ के बाद उसे देर रात आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया था। सोमवार सुबह उसने स्नानगृह के रोशनदान में साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।












Click it and Unblock the Notifications