'मेहनत की कमाई से खरीदी थीं', Kanpur में मंदिर के बाहर से चोरी हुईं चप्पलें तो पीड़ित ने दर्ज कराई FIR
Kanpur News: मंदिर मस्जिद से जूते चप्पल चोरी होना आम बात है। लोग इसे सामान्य घटना मानकर भूल जाते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होने के बाद एक शख्स ने एफ आई आर दर्ज करवाई है। शख्स का कहना है कि मेहनत और मजदूरी करके उसने ईमानदारी से यह चप्पल खरीदी थी।
तो वहीं, अब चप्पल चोरी की एफआईआर दर्ज होने के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मामला कानपुर के दबौली इलाक का है। चप्पल चोरी की एफआईआर दर्ज करने वाले कांतिलाल निगम एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में काम करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांतिलाल निगम ने बताया कि रविवार, 09 जुलाई को वह शहर के प्रसिद्ध भैरव बाबा मंदिर में दर्शन करने के गए थे। इस दौरान उन्होंने पूजा-पाठ सामग्री ली और इसी दुकान के बाहर अपनी चप्पलें उतार दीं। दर्शनक करने के बाद जब वे वापस लौटकर आए तो उनकी चप्पलें दुकान के बाहर नहीं थी।
उन्होंने बताया कि उनकी चप्पलें दुकान के बाहर से चोरी हो चुकी थीं। कांतिलाल बताया कि पहले तो आसपास अपनी चप्पलें तलाशी और दुकान से भी चप्पलों को लेकर पूछताछ की। लेकिन, जब कही चप्पलों का पता नहीं चला तो उन्होंने कानपुर पुलिस में ई-पुलिस के माध्यम से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करा दी।
दर्ज कराई एफआईआर में कांतिलाल ने लिखा, 'मैंने दो दिन पहले ही नई चप्पलें ली थीं। नीले रंग की दानेदार चप्पलें थीं। हर रविवार को मैं भैरव बाबा का दर्शन करने आता हूं लेकिन मेरी चप्पल कभी गायब नहीं हुई। आज भी दुकान के आसपास कई सारी चप्पलें पड़ी थीं लेकिन, मेरी नई चप्पल ही गायब हो गईं।'
कांतिलाल ने आगे लिख, इससे लगता है कि किसी की नजर मेरी ही चप्पलों पर थी। ऐसे में मैंने एफआईआर दर्ज कराई है।' उन्होंने आगे लिखा कि मैंने कड़ी मेहनत और ईमानदारी के पैसों से चप्पल खरीदी थीं। उनके चोरी होने के बाद मुझे नंगे पैर घर जाना पड़ा, जिससे मुझे काफी परेशानी हुई।'
इसलिए मेरे चप्पल के चोर को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई करने की कृपा करें। पुलिस ने इस मामले में कहा कि छोटी या बड़ी किसी भी चीज को लेकर केस दर्ज करवाना सबका हक है। पीड़ित से चप्पल की रसीद मांगी गई है। चोर का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications