Kanpur: वन विभाग के अधिकारी की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Kanpur News: वन विभाग में सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात ऋषि सिंह की पत्नी प्रीति वर्मा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। प्रीति वर्मा का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, बिठूर थाना पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। ऋषि सिंह का कहना है कि उनकी पत्नी ने घरेलू कलह के बाद आत्महत्या कर ली। जबकि, प्रीति के परिजनों ने हत्याकर शव को फांसी के फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने ऋषि सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

Kanpur News

यह मामला कानपुर जिले के बिठूर थाना क्षेत्र का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषि सिंह मूल रूप से लखनऊ के गोला के रहने वाले है और वन विभाग में सेक्शन ऑफिसर के पद पर उन्नाव जिले में तैनात है। हालांकि, वह कानपुर के गुलमोहर अपार्टमेंट टॉवर संख्या 3 के फ्लैट 302 में अपनी पत्नी प्रीति सिंह(35) और दो बच्चों के साथ रहते है।

ऋषि सिंह ने पुलिस को बताया प्रीति ने देर रात फांसी लगा ली थी। जिसे वह आनन-फानन में फंदे से उतारकर कल्याणपुर के हैलेट अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी प्रीति की मौत की खबर ऋषि सिंह ने कल्याणपुर के बैरी में रहने वाले अपने ससुरालीजनों को तड़के चार बजे दी।

सूचना मिलते ही प्रीति वर्मा के परिजन मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मृतका के पिता रूप सिंह ने बताया कि बेटी प्रीति सिंह की शादी साल 2014 में लखनऊ के गोला निवासी ऋषि वर्मा से की थी। उन्होंने आरोप है कि दामाद ऋषि सिंह का चाल चलन ठीक नहीं है। इसी को लेकर उसने मेरी बेटी की हत्या की है।

फिलहाल फोरेंसिक टीम ने मौका-ए-वारदात से सबूत अपने कब्जे में लेकर प्रीती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया पति ऋषि पुलिस हिरासत में है और ससुरालीजनों की तहरीर के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+