Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

TV सीरियल देखकर 'सपना' को आया आइडिया, फिर दवा की ओवरडोज देकर कर दी पति और ससुर की हत्या

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सपना ने अपने प्यार और प्रॉपर्टी के लिए पति और ससुर की फिल्मी अंदाज में हत्या कर दी। इस हत्याकांड का आईडिया सपना को टीवी सीरियल देखकर मिला था।

Kanpur News

Kanpur News: इश्क और प्रॉपर्टी के चक्कर में फसी सपना नाम की महिला ने अपने पति और ससुर की फिल्मी अंदाज में हत्या कर दी। इस हत्याकांड का आईडिया सपना को टीवी सीरियल देखकर मिला था। जिसके बाद सपना ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम दे दिया। तो वहीं अब पुलिस ने सपना और उसके प्रेमी राज समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आई सपना ने जो कहानी पुलिस को बताई उसे सुनकर सभी लोग हैरान हो गए।

पुलिस गिरफ्त में आई सपना ने बताया कि उसने अपने ससुर किशोर को दवा की ओवरडोज देकर मार डाला था। इसके बाद अपने पति ऋषभ पर अपने प्रेमी राज से हमला करवाया। लेकिन ऋषभ बच गया तो उसकी हत्या भी दवा की ओवरडोज देकर कर दी। बता दें कि दवा की ओवरडोज से ऋषभ की लीवर और किडनी फेल हो गई और उसकी मौत हो गई। तो वहीं, मृतक ऋषभ की मौसी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जब ऋषभ घर पर नहीं होता था तो सपना का प्रेमी राज अक्सर घर आता था। ऋषभ की पत्नी सपना बहुत शातिर है।

दरअसल, यह मामला कानपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले ऋषभ त्रिपाठी की पत्नी सपना के प्रेम संबंध राजकपूर गुप्ता से थे। इस बात की जानकारी जब ऋषभ को हुई तो उसने अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वो नहीं मानी और अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर अपने पति ऋषभ की हत्या करने का प्लान बना डाला। जिसके बाद राज ने 27 नवंबर को ऋषभ अपने दोस्त के साथ हमला बोल दिया। लेकिन ऋषभ इस जानलेवा हमले में बच गए, लेकिन प्यार में अंधी हो चुकी सपना अपनी पति को दवा की ओवरडोज देने लगी।

जिससे ऋषभ के लंग्स और लीवर खराब हो गए और 3 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस उपयुक्त विजय ढुल ने बताया कि ऋषभ त्रिपाठी मृत्यु के बाद उसकी पत्नी सपना ने अपने पडोसी राम कृष्ण विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन, जब पुलिस ने इस पूरे मामले की विवेचना शुरू की तो जांच और सर्विलांस के दौरान एक बात सामने आई कि मृतक की पत्नी और उसका एक दोस्त राजकपूर गुप्ता के बीच घनिष्ठ संबंध थे और दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+