कानपुर: कुएं के अंदर पड़ा था महिला का शव, बंदरों ने लोगों को बार-बार इशारा करके बताया
कानपुर: कुएं के अंदर पड़ा था महिला का शव, बंदरों ने लोगों को बार-बार इशारा करके बताया
कानपुर, 10 सितंबर: कहा जाता है कि कुछ जानवर इंसानों के अच्छे दोस्त होते हैं, वो खतरे के प्रति अक्सर आगाह भी कर देते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में। दरअसल, यहां सूखे कुएं में एक महिला का शव पड़ा हुआ था। शव के बाद में स्थानीय लोगों को उस वक्त पता चला, जब बंदर बार-बार कुएं की तरफ इशारा कर रहे थे।

स्थानीय निवासी गोपाल सिंह और दिनेश सिंह चौहान के मुताबिक, कुछ बंदरों को बार-बार कुएं पर बैठकर अंदर की तरफ कान लगाकर सुनते। फिर लोगों की तरफ देखने लगते। यही क्रम कई बार हुआ तो स्थानीय लोगों सोचा कि शायद बंदर का बच्चा गिर गया होगा, जिसको लेकर बंदर परेशान हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो जब उन्होंने कुएं में झांका तो उनके होश उड़ गए।
दरअसल, कुएं में बंदर का बच्चा नहीं, बल्कि एक महिला का शव पड़ा हुआ था। बताया कि महिला राधा देवी कश्यप का शव सीसामऊ थाना क्षेत्र के हीरामपुर पुरवा गांव के सूखे कुएं में पड़ा हुआ था। जो पास में ही रहती थी। स्थानीय लोगों की मानें तो वो सुबह शौच के लिए निक्ली थी और उसके बाद से लापता थी। शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से शव को कुएं से निकाला।
वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला राधा देवी कश्यप का शव कुएं में होने की जानकारी स्थानीय लोगों से मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुएं से शव निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि महिला ने आर्थिक तंगी की वजह से अपनी जान दे दी।












Click it and Unblock the Notifications