Kanpur: दिनदहाड़े वैन सवार दो आरोपियों ने नाबालिग लड़की को उठाया, फिर किया गैंगरेप
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि दो युवकों वैन से आए और उसकी दो सहेलियों के साथ अगवा कर लिया। इसके बाद उसकी दोनों सहेलियों को रास्ते में उतार दिया। लेकिन, उसे अपने साथ अर्मापुर के जंगल में ले गए।
पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को उसी हाल में छोड़कर वहां से फरार हो गए। जैसे-तैसे पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। जिसके बाद पीड़िता के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को दो नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं में दो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली और पीड़िता का मेडिकल कराया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कानपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक इलाके का है।
14 वर्षीय पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, वह अपनी दो सहेलियों के साथ शुक्रवार को इको पार्क जा रही थी। दोपहर करीब दो बजे नवाब होटल के पास अभिषेक अपने दोस्त आर्यन के साथ वैन में मिले। अभिषेक पीड़िता के मोहल्ले में रहता है, जिसे वह पहले जानती थी।
क्योंकि, अभिषेक उसकी दुकान में परचून का सामान खरीदने आता था। अभिषेक ने पीड़िता और उसकी दोनों सहेलियों को पार्क तक छोड़ने का झांसा देकर अपने साथ वैन में बैठ लिया। पीड़िता ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कुछ दूर जाकर वैन से उसकी दोनों सहेलियों को नीचे उतार दिया।
इस दौरान दोनों आरोपी उसे जबरन अपने साथ अर्मापुर स्टेट के अंदर सुनसान जंगल में ले गए। पीड़िता ने बताया कि जहां पर दोनों आरोपियों ने जबरन बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद पीड़िता को उसी हाल में छोड़कर दोनों आरोपी वहां से भाग गए। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
जिसके बाद पीड़िता के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया है।
पुलिस ने दोनों अरोपियो के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो एक्ट, गैंगरेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications